भिलाई। हाईटेक सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल में पिछले एक माह के दौरान संधि प्रत्यारोपण की छह सर्जरियां की गई हैं. इनमें घुटने एवं कूल्हे के जोड़ों की सर्जरी शामिल थी. अधिकांश मरीज 50 साल से अधिक उम्र के थे. इनमें ऐसे मरीज भी थे जो मधुमेह से पीड़ित थे. इनमें से एक मरीज ऐसा भी था जिसके पैर खराब जोड़ों के कारण मुड़ गए था और उसका चलना फिरना तो दूर खड़ा होना तक मुश्किल हो गया था.












