03

Bengali New Year celebration in Surya Vihaar Bhlai

भिलाई। बंगाली नववर्ष अर्थात बैशाख की पहली तारीख के मौके पर सूर्य विहार कालोनी में “उच्चाकाश” का आयोजन किया गया. कालोनी की महिलाओं ने स्वतःप्रेरणा और कड़ी मेहनत से इसे एक शानदार स्वरूप प्रदान किया. कविगुरू रविन्द्रनाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण से शुरू हुए इस कार्यक्रम में कथक, नाटक, वाचन, गायन का सुन्दर समागम देखने को मिला. भीषण गर्मी के बावजूद कालोनीवासियों ने भारी संख्या में उपस्थित रहकर इसे सफल बनाया.

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *