भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा में एमजे कॉलेज का परिणाम शानदार रहा है. महाविद्यालय का परीक्षाफल 89.36 प्रतिशत रहा. यह विश्वविद्यालय के परिणाम 85.93 से अधिक है. महाविद्यालय से कुल 47 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए जिसमें से 30 प्रथम श्रेणी में तथा 11 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए.












