गोल्डन वॉयस स्टूडियो द्वारा आयोजित गोल्डन वॉयस अवार्ड्स सीजन-2 के दो उपविजेताओं का शनिवार को सम्मान किया गया. सावन के स्वागत में आयोजित इस कार्यक्रम में सुरीले साथियों ने सावन और बारिश से जुड़े गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियां दीं. म्यूजिक की शाम दोस्तों के नाम का यह आयोजन अनुभव जैन की मेजबानी में किया गया था.












