सांकरा दुर्ग. देव संस्कृति विश्वविद्यालय सांकरा कुम्हारी से उत्तीर्ण छात्रा बरखा एवं बरसा ने शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में एम.एस.सी. (आई.टी.) सेमेस्टर परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है. ये छात्राएं जुड़वा बहनें हैं और दोनों देव संस्कृति विश्वविद्यालय में सत्र 2019-2022 बैच से ही प्रावीण्य सूची में रहते आए हैं.












