भिलाई. दिल की समस्या को लेकर हाईटेक अस्पताल पहुंची एक 85 साल की महिला की हालत किडनी की एंजियोप्लास्टी से सुधर गई. महिला के दिल की 3 नसों में भी ब्लाकेज था. ऐसे मामलों में निर्णय करना कठिन होता है कि पहले दिल को संभालें या किडनी को. कार्डियोलॉजिस्ट डॉ आकाश बख्शी का निर्णय सही रहा. दरअसल, किडनी की नस में ब्लाकेज के कारण ही महिला को दिल की समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा था.












