भिलाई। कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही आधी जान निकल जाती है. एक ऐसी ही मरीज का हाइटेक में ऑपरेशन किया गया. 35 वर्षीया इस महिला के बाएं स्तन में एक गांठ थी. एफएनएसी जांच में कैंसर की पुष्टि नहीं हो पाई. इसके बाद छोटी बायप्सी की गई. पर उसके नतीजे भी निगेटिव ही आए. पर सर्जन की सलाह पर महिला ने गांठ को निकलवा दिया. सर्जन का अंदेशा सही निकला. एक्सिजन बायप्सी में कैंसर की पुष्टि हो गई.












