भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में गौ करूणा अभियान की प्रदर्शनी लगाई गई. राजनांदगांव से वरिष्ठ पत्रकार एवं गौ पर प्रकाशित सामग्री के सबसे बड़े संग्राहक तेजकरण जैन ने यह प्रदर्शनी लगाई तथा बड़े उत्साह के साथ दर्शकों को गाय से संबंधित जानकारियां प्रदान करते रहे. प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ कंठशिल्पी दीपेन्द्र हालदार एवं युगल किशोर सिन्हा ने किया. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ उषा बारले की उपस्थिति में उन्हें सम्मानित किया गया.












