भिलाई। आज लगभग सभी लोग आभासी दुनिया (वर्चुअल वर्ल्ड) के मोहपाश में फंस गए हैं. इसके कारण वास्तविक संबंध हाशिए पर चले गए हैं. तमाम मानसिक समस्याएं इसी अकेलेपन की देन हैं. इसलिए हमें दिन के कुछ घंटे मोबाइल उपवास के निर्धारित करने चाहिए. उक्त बातें एमजे समूह के सहायक निदेशक एवं एमजे कालेज के प्राचार्य डॉ अनिल चौबे ने आज व्यक्त किये. वे एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग द्वारा आयोजित विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.












