भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के इंटरवेंशन कार्डियोलॉजिस्ट डॉ असलम खान ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने पर मरीज को जल्द से जल्द किसी हार्ट हॉस्पिटल में ले जाने की सलाह दी जाती है. पर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को शहरों में स्थित अस्पतालों तक पहुंचने में अकसर देर हो जाती है. ऐसे रोगियों की जान बचाने में ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के चिकित्सक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.












