भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्कोलियोसिस (पार्श्वकुब्जता) की जटिल सर्जरी की गई. इस रोग में रीढ़ की हड्डी कई जगह से मुड़-तुड़ जाती है जिसके कारण नसों पर दबाव पड़ता है और शरीर के संतुलन भी बिगड़ जाता है. इलाज में रीढ़ को सीधी करने के लिए सर्जिकल इंटरवेंशन की जरूरत पड़ती है ताकि नसों पर दबाव कम हो और चलने फिरने की दिक्कत भी कम हो जाए.












