नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अपने स्वयंसेवकों से सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के लिए काम करने को कहा है. उनका कहना था कि इससे सामाजिक सद्भाव बना रहेगा. उन्होंने सुझाव दिया कि ‘एक मंदिर, एक कुआं, एक श्मशान’ सभी के लिए होना चाहिए. जाति व्यवस्था पंडितों के दिमाग की उपज है जो अब अप्रासंगिक हो चुकी है. भागवत अलीगढ़ में एक सभा को संबोधित कर रहे थे.












