भिलाई. एक उम्र के बाद लोगों का सेक्स ड्राइव कम हो जाता है. विवाहित पुरुष इसे लेकर खासा शर्मिंदा भी होते हैं और फिर तरह-तरह के टोटकों और दवाओं का इस्तेमाल करना प्रारंभ कर देते हैं. पर इनसे समस्या और भी गंभीर होती चली जाती है. दरअसल, सेक्स ड्राइव का संबंध आपकी मानसिक स्थिति के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है. इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है टेस्टोस्टेरोन. यदि इसका लेवल कम हो गया तो सेक्स ड्राइव पर विपरीत असर पड़ना तय है.












