भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में पिछले दो दिनों में दो अलग-अलग मरीजों की स्टैग-हॉर्न कैलकुलस की सर्जरी की गई. स्टैग-हॉर्न कैलकुलस किडनी की उस पथरी को कहते हैं जो मूत्रमार्ग में संक्रमण के कारण बनता है. इसका आकार हिरण के सींग की तरह होता है. यह गुर्दे के श्रोणि और कैलीस में एक कास्ट बनाकर अपना विशिष्ट आकार प्राप्त करता है. इसे सिंगल सिटिंग में निकालना काफी मुश्किल होता है.












