मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर. एमसीबी जिले में स्थित हसदेव रेलवे पुल अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करने जा रहा है. पूरी तरह ईंटों से निर्मित इस रेलवे ब्रिज से होकर आज भी कोयले का परिवहन किया जाता है. लगभग 40 मीटर लंबे इस रेलवे पुल में सरियों का इस्तेमाल नहीं किया गया है. यह सम्पूर्ण एशिया में पूरी तरह ईंटों से बना एकमात्र रेलवे पुल है. अब इसे धरोहर के रूप में संरक्षित करने की मांग उठ रही है.












