भिलाई. शादी-ब्याह, छठी, मृत्युभोज आदि संस्कार में लोगों को जिमाने के लिए अब डिस्पोजेबल प्लेट, गिलास या अन्य बर्तनों का उपयोग नहीं होगा. जिले के 45 गांवों ने प्लास्टिक मुक्त होने का संकल्प लिया है. ऐसे अवसरों पर बर्तनों की आपूर्ति बर्तन बैंक से की जाएगी. मामूली किराया देकर यहां से बर्तन लिये जा सकेंगे. इन 45 गांवों की ग्राम सभाओं ने फैसला लिया है कि अब सामूहिक आयोजनों में डिस्पोजल थाली, कटोरी, गिलास और चम्मच का उपयोग पूरी तरह बंद होगा.












