पाटन. पाटन से छह किमी दूर खारुन नदी और सोनपुर नाला के संगम पर स्थित टोलाघाट शिव मंदिर सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है. 74 फीट ऊंचे इस मंदिर का निर्माण हर घर से एक-एक रुपए चंदा लेकर तथा श्रमदान कर 12 पाली निषाद समाज द्वारा 52 वर्षों में किया गया. शिव मंदिर टोलाघाट को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के नक्शे में शामिल करने यहां लक्षण झूला बनाया जाना प्रस्तावित है.












