दुर्ग. शासकीय डाॅ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वय द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत् राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ रंजना श्रीवास्तव के निर्देश मंे स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया. छात्राओं ने स्वच्छता के नारे लगाते हुए पांच बिल्डिंग निवासी काॅलोनी में ‘स्वच्छता जागरूकता रैली’ निकाली.












