भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में 5 अगस्त 2025 को व्यास पूजन समारोह का आयोजन श्रद्धा, गरिमा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के साथ सम्पन्न हुआ. यह आयोजन भारतीय परंपरा में गुरु-शिष्य संबंधों की महत्ता तथा शिक्षा में संस्कारों की भूमिका को रेखांकित करने हेतु आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके पश्चात प्राचार्या डॉ. अर्चना झा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकगणों एवं विद्यार्थियों का अभिनंदन किया.












