भिलाई. श्री शंकराचार्य महाविद्यालय तथा आशीर्वाद ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर 2025 को महाविद्यालय के सभागार में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ. शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राकेश पांडे, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के करकमलों से हुआ.












