भिलाई. युवाओं में बढ़ते हृदय रोगों के मामले को लेकर आज सभी चिंतित हैं. यह चिंता तब और भी बढ़ जाती है जब जिम में, खेल मैदान पर, वैवाहिक समारोहों में हम युवाओं को एकाएक बेहोश होते और फिर मृत्यु को प्राप्त करते देखते हैं. सडन डेथ के इस विषय को बेहतर ढंग से समझने के लिए आज हम चर्चा कर रहे हैं हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के इंटरवेंशन कार्डियोलॉजिस्ट डॉ असलम खान से.












