रायपुर। नाबालिग लड़की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने अमलीडीह के सोलस हाइट्स मर्डर केस की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपी ने बताया कि मृतका उसकी गर्लफ्रेंड थी। वह चाहता था कि वह उसके दोस्त के साथ भी सेक्स करे पर वह नहीं मान रही थी। इसलिए उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। लाश को दुर्ग से रायपुर लाया और अमलीडीह में फेंक दिया।












