रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर अंतर्गत कृषि महाविद्यालय, रायपुर में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की दूरदर्शी सोच एवं मार्गदर्शन में एयर विंग नेशनल कैडेट कोर (NCC) यूनिट की स्थापना की गई है।16 दिसंबर 2025 को 11 कैडेटों का स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा, रायपुर में विमानन संबंधी शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।












