जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग मां-बाप की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। मामला जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव का है। इकलौते बेटे ने पैसे के विवाद में बुजुर्ग माता-पिता के सिर पर सिलबट्टे से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शवों को बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक दिया।












