पखांजूर। पखांजूर ओडिशा के मलकानगिरि जिले का एमवी-26 गांव, जो कभी शांति और आपसी भाईचारे के लिए पहचाना जाता था, आज हिंसा और तबाही की मिसाल बन गया है। एक महिला की हत्या के बाद उपजा तनाव इतना बढ़ गया कि हालात बेकाबू हो गए और पूरे गांव को आगजनी की भेंट चढ़ा दिया गया। इस गांव की मदद करने के लिए छत्तीसगढ़ के परालकोट क्षेत्र का एक गांव आगे आया है।












