सर्दियों में त्वचा का रूखापन बढ़ जाता है, लेकिन मेकअप से जुड़ी कुछ गलतियां इस समस्या को और भी बढ़ा सकती हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं, जो सर्दियों में त्वचा के रूखेपन को छुपाने के लिए मेकअप का सहारा लेते हैं तो आपको कुछ गलतियों से बचना चाहिए। आइए आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताते हैं, जो त्वचा के रूखेपन को बढ़ा सकती हैं और इनसे कैसे बचना चाहिए।












