बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वाणिज्य विभाग द्वारा आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर में एक विशेष कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें देश और विदेश के प्रतिष्ठित खाद्य एवं रिटेल ब्रांडों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । इस सम्मेलन का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट तथा कंपनी-स्वामित्व/संचालित सिंगल-ब्रांड प्रीमियम स्टोर्स की स्थापना के अवसरों पर विस्तृत चर्चा करना था, ताकि यात्रियों को आधुनिक हवाई अड्डों की तरह विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें ।












