रायपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने शनिवार को रायगढ़ विकासखण्ड के ग्राम महापल्ली एवं गोपालपुर में 49 लाख 40 हजार रुपये की लागत से तैयार 2 महतारी सदन का लोकार्पण किया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि महतारी सदन न केवल महिलाओं के लिए सामूहिक गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों का केंद्र होगा, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण की नई पहचान बनेगी।












