कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर प्रशासन ने चिल्फी निर्मित एक मस्जिद पर बुलडोजर चला दिया गया। इस मस्जिद को 2019 में कांग्रेस के कार्यकाल में अनुमति दी गई थी। स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक से इस निर्माण पर आपत्ति जताते हुए उसे जमींदोज करने की मांग की थी। उल्लेखनीय है कि चिल्फी पर्यटन मानचित्र पर होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग भी है।












