भिलाई। सामाजिक मिलन समारोहों में अपने बच्चों को भी लेकर आएं। तभी वे अपने समाज और संस्कृति से जुड़ पाएंगे। वे अपनी गौरवशाली परम्परा और इतिहास से परिचित होंगे। इसका एक लाभ यह भी होगा कि वे अंतरजातीय या अंतर-धार्मिक विवाहों की तरफ आकर्षित नहीं होंगे। उक्त उद्गार रविवार को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने चित्रांश मंदिर सेक्टर-6 में व्यक्त किये।












