धमतरी में स्थापित होगा प्रदेश का सबसे बड़ा 500 सीटर सैनिक स्कूल

धमतरी में स्थापित होगा प्रदेश का सबसे बड़ा 500 सीटर सैनिक स्कूल

धमतरी। धमतरी जिले में 500 सीटों की क्षमता वाला सैनिक स्कूल की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्य द्वारा अनुमोदन पश्चात इस प्रस्ताव को मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस को प्रेषित कर दिया गया है। अब केंद्रीय स्तर पर आगे की प्रक्रिया जारी है। प्रस्तावित सैनिक स्कूल के स्थापित होने पर यह प्रदेश में एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र के रूप में उभरेगा।
यह सैनिक स्कूल रायपुर संभाग का सबसे बड़ा सैनिक स्कूल होगा, जो आधुनिक सुविधाओं एवं उच्च स्तरीय अधोसंरचना से सुसज्जित रहेगा। मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस द्वारा शीघ्र ही संभावित स्थल का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण उपरांत उपयुक्त स्थल का चयन कर आगे की औपचारिकताएं पूर्ण की जाएंगी।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी में 500 सीटर सैनिक स्कूल की स्थापना जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि सिद्ध होगी। जिला प्रशासन इस परियोजना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर रहा है, ताकि मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
यह संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण एवं अनुशासित शिक्षा प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सैनिक स्कूल की स्थापना से धमतरी जिला शिक्षा के क्षेत्र में एक नए केंद्र के रूप में उभरेगा और यहां के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्राप्त होगा।
#Sainik_School_Dhamtari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *