नाम बदलकर आतंक "खरगोश" ने की शादी, पासपोर्ट बनवाया और पकड़ ली फ्लाइट

नाम बदलकर “खरगोश” ने की शादी, फ्लाइट से भागा खूंख्वार आतंकी

श्रीनगर । लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी उमेर हारिस उर्फ ‘खरगोश’ भारत से भाग गया है। वह सज्जाद नाम से जारी जाली पासपोर्ट के जरिए देश से भागा है। माना जा रहा है कि वह सऊदी अरब में जाकर छिपा है। अधिकारियों ने कहा कि इससे उन खामियों को लेकर चिंता बढ़ी है, जिनके कारण इस तरह के दुरुपयोग संभव हो पाते हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से दर्ज किया गया मामला संभवतः राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपा जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि वह लश्कर-ए-तैयबा में इसलिए शामिल हुआ ताकि वह पुलिस कार्रवाई से बच सके। उसके खिलाफ कराची में आगजनी के कई मामले लंबित थे। बाद में उसे आतंकी संगठन ने 2012 में जम्मू-कश्मीर भेज दिया। हारिस को ‘खरगोश’ उपनाम इसलिए मिला क्योंकि वह बहुत तेजी से जगह बदलकर सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से बच निकलता था।

हारिस कश्मीर घाटी में उत्तरी दिशा से घुसपैठ करने के बाद बांदीपोरा और श्रीनगर के अलग-अलग स्थानों पर रहा। उसने लश्कर के एक आतंकी की बेटी से शादी भी की। यह निकाह समारोह उसके झूठे नाम सज्जाद के साथ राजस्थान के जयपुर में हुआ था।इस शादी के दस्तावेजों का इस्तेमाल उसने भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन करने में भी किया गया। सवाल उठ रहे हैं कि राजस्थान में पुलिस सत्यापन प्रणाली के बावजूद पासपोर्ट कैसे जारी हो गया।

#Umer_Haris_Khargosh #Passport_Loophole

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *