ब्लैकमेलर ने लव ट्रैप में फंसाकर बनाया 180 नाबालिगों का सेक्स टेप

ब्लैकमेलर ने लव ट्रैप में फंसाकर बनाया 180 नाबालिगों का सेक्स टेप

आरोपी गिरफ्तार, प्रशासन ने घर पर बुलडोजर चलाया

अमरावती। महाराष्ट्र में अमरावती जिले के परवाड़ा में 180 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। आरोपी के पास 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं जिनसे वह लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने बुधवार को परतवाड़ा में मोहम्मद अयाज के घर बुलडोजर चलाया। आरोपी के तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़कियों को “लव ट्रैप” में फंसाता था, उन्हें मुंबई और पुणे ले जाकर उनके अश्लील वीडियो बनाता था। इन वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर देह व्यापार के लिए मजबूर करता था।
राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने ग्रामीण एसपी विशाल आनंद को ज्ञापन देकर मामले की जांच के लिए SIT बनाने की मांग भी की थी।
शिकायत में बताया गया है कि आरोपी व्हाट्सएप और स्नैपचैट ग्रुप के जरिए नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाता था। वह उन्हें प्यार के जाल में फंसाकर अपने साथ ले जाता और फिर उनका शोषण करता था।

(Pic credit TimesNowHindi)

#Minor_Sextape #Love_Trap #Blackmailing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *