संस्कारी चोर, जूते उतारे, हनुमान जी से माफी मांगी और ले गया मुकुट
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस और जनता दोनों को हैरत में डाल दिया है। एक शातिर चोर ने शहर के एक हनुमान मंदिर को निशाना बनाया, लेकिन उसका तरीका किसी पेशेवर अपराधी से बिल्कुल अलग था। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर ने मंदिर की मर्यादा का पूरा पालन किया। जूते बाहर उतारे, भगवान के सामने हाथ जोड़े, प्रार्थना की और फिर मौका पाकर चांदी का आधा मुकुट और अन्य आभूषण लेकर चंपत हो गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित इस मंदिर में चोर ने एक नहीं बल्कि दो बार धावा बोला। पहली कोशिश 8 अप्रैल को की। चोर मंदिर पहुंचा, जूते बाहर उतारे और हनुमान जी के मुकुट पर हाथ साफ करने की कोशिश की। नाकाम रहने पर वह पीछे स्थित शनि मंदिर गया, वहां भी सिर झुकाया और चांदी का मुकुट लेकर चला गया। दूसरी कोशिश 12 अप्रैल को की। इस दौरान वह दोबारा हनुमान मंदिर लौटा। इस बार उसने फिर से धार्मिक शिष्टाचार निभाया, प्रार्थना की और इस बार वह हनुमान जी के मुकुट का आधा हिस्सा और अन्य गहने निकालने में कामयाब रहा।
#Sanskari_Chor_Sidhi #Temple_Theft












