Rukkhad Nath Dham Ahiwara Nardha

सरपंच संवाद में रुक्खड़नाथ मंदिर को विकसित करने मांग

भिलाई। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 में “सरपंच संवाद” का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सभी सरपंचों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस संवाद कार्यक्रम में सरपंचों को जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं, विकास से जुड़े मुद्दे और आवश्यकताओं को विस्तार से रखा। इसी दौरान नारधा ग्राम के सरपंच द्वारा रुक्खड़नाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण का मुद्दा उठाया गया। इस पर अध्यक्ष बंजारे ने जानकारी दी कि उन्होंने इस विषय में संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से चर्चा की है।

Rukkhadnath-Dham

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रुक्खड़नाथ के इस मंदिर की स्थापना लगभग 200 साल पहले घुमंतू बाबाओं ने की थी। यहां हनुमानजी की प्रतिमा गोबर से बनी हुई है। यहां बाबा का मठ भी है जिसके बारे में कई किंवदंतियां हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

#Rukkhadnath_Dham #Nardha_Ahiwara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *