शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पुलगांव और उरला हाईस्कूल में किया भूमिपूजन

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पुलगांव और उरला हाईस्कूल में किया भूमिपूजन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुलगांव और उरला स्थित शासकीय हाईस्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की संकल्पबद्धता दोहराई।

मंत्री श्री यादव ने बताया कि शैक्षणिक अधोसंरचना का विस्तार किया जा रहा है, जिसके तहत पुलगांव हाईस्कूल यहाँ विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 10 नए अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार उरला हाईस्कूल यहाँ अतिरिक्त कक्षों के साथ-साथ एक भव्य हॉल और आधुनिक शौचालय का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से स्कूल में पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा और विद्यार्थियों को एक बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा। सरकार का लक्ष्य हर स्कूल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना है ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास है। विद्यालयों में नए कक्षों के निर्माण से जहाँ छात्रों को सुगम शिक्षण व्यवस्था मिलेगी, वहीं शिक्षकों को भी अध्यापन कार्य में सुगमता होगी। उन्होंने जानकारी दी कि दुर्ग क्षेत्र के अन्य शासकीय स्कूलों में भी संधारण (डंपदजमदंदबम) और मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता; निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही आपको आपके लक्ष्य तक पहुँचाएगा।

इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, पार्षद अश्वनी निषाद, वरिष्ठ नागरिक सुरेंद्र कौशिक, अशोक राठी, कौशल साहू, महेन्द्र लोढ़ा, बंटी चौहान, शिव नायक, साजन जोसफ, हीरोंदी चंदानिया, हिमांशु सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी और शिक्षक उपस्थित थे।

#Education_Minister_Gajendra_Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *