सुशासन तिहार बना जनसमस्याओं के समाधान और जागरूकता का प्रभावी मंच

सुशासन तिहार बना जनसमस्याओं के समाधान और जागरूकता का प्रभावी मंच

रायपुर। बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत बरदर में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के साथ स्वास्थ्य, पोषण, जैविक खेती और जल संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। शिविर में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य के लिए जैविक खेती एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों का सीमित उपयोग करने और जल संरक्षण के लिए सोख्ता गड्ढा निर्माण जैसे उपाय अपनाने की अपील की।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड एवं ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

#Sushasan_Tihaar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *