आर्टकॉम की पर्यावरण जागरूकता, नशामुक्त जीवन के लिए वरिष्ठ पत्रकार का सम्मान
भिलाई। आर्टकॉम के पर्यावरण संरक्षण अभियान “हर आँगन एक पेड़” के आठवें वर्ष का शुभारंभ शनिवार को हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल से किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे।

हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के संचालक बृजमोहन अग्रवाल, आर्टकॉम के नीशु पाण्डेय की मौजूदगी में लगभग 1300 छात्र-छात्राओं एवं 40 शिक्षकों ने अभियान का समर्थन करते हुए अपने-अपने आँगन में “एक पेड़ माँ के नाम” लगाने तथा उस पौधे का कम से कम तीन वर्षों तक संरक्षण करने का संकल्प लिया।
आर्टकॉम संस्था कला, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में पूर्ण रूप से नशामुक्त जीवन अपनाने वाले राजेश अग्रवाल को आर्टकॉम की ओर से बृजमोहन उपाध्याय एवं करमजीत सिंह के करकमलों द्वारा सम्मान स्वरूप प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
#Artcom #Heritage_International_School #Nasha_Mukti












