गुजरात में प्लाज्मा चोरी का खुलासा, असली निकालकर भर देते थे सलाइन

गुजरात में प्लाज्मा चोरी का खुलासा, असली निकालकर भर देते थे सलाइन

अहमदाबाद। गुजरात पुलिस ने एक ऐसे गिरोप का पर्दाफाश किया है जो प्लाज्मा (रक्त का एक कंपोनेंट) चोरी से लाखों रुपए कमा रहे थे। प्लाज्मा की यह चोरी रास्ते में परिवहन के दौरान होती थी। गाड़ी रोककर वे असली प्लाज्मा चुरा लेते थे  और उसकी जगह बराबर वजन का सलाइन भर देते थे। एक दवा कंपनी का प्लाज्मा सैंपल रिजेक्ट होने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने चांगोदर इलाके में यह मामला पकड़ा। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जब दवा कंपनियों के लिए ब्लड बैंकों से उच्च गुणवत्ता वाला असली प्लाज्मा भेजा जाता था, तो आरोपी ड्राइवरों की मदद से गाड़ियों को अहमदाबाद के पास मोरिया इलाके में रोक लेते थे। वे असली प्लाज्मा बैग्स में से शुद्ध प्लाज्मा निकाल लेते थे और उसकी जगह सलाइन वॉटर (नमक का पानी) या घटिया क्वालिटी का प्लाज्मा भर देते थे।

चुराए गए असली प्लाज्मा को ये आरोपी खुले बाजार में और अस्पतालों को आधी या बेहद कम कीमत पर बेच देते थे।इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) ने अहमदाबाद की एक फार्मा कंपनी के प्लाज्मा सैंपल को फेल (रिजेक्ट) कर दिया।  कंपनी ने जब जांच की तो उन्हें गड़बड़ी का पता चला, जिसके बाद चांगोदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,140 से अधिक प्लाज्मा यूनिट्स, डीप फ्रीजर, सीलिंग मशीन और केमिकल बोतलें जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 12 से 15 लाख रुपये आंकी गई है।

#Plazma_Theft #Gujrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *