डॉ मेठी बने ईएनटी विशेषज्ञों के दुर्ग-भिलाई चैप्टर के अध्यक्ष
भिलाई। वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ आदित्य मेठी को एसोसिएशन ऑफ ओटोराइनोलैरिंजोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया (एओआई) के दुर्ग-भिलाई एवं राजनांदगांव चैप्टर की सामान्य सभा में नया अध्यक्ष चुन लिया गया। यह बैठक 6 जून को हुई। सामान्य सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा आगामी कार्यकाल हेतु नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं: अध्यक्ष डॉ. आदित्य मेठी, उपाध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र सिंह गौर, सचिव डॉ. मयुरेश वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. गिरीश उमरेडकर, संयुक्त सचिव डॉ. नमन पींचा एवं डॉ. सीमा पति, मीडिया समन्वयक डॉ. अभिराज तिवारी। बाह्य कार्य समन्वयक की जिम्मेदारी डॉ. मिथिलेश शर्मा को सौंपी गई है।
कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. एस. एम. इकबाल, डॉ. गौतम पींचा, डॉ. पी. के. बनर्जी, डॉ. मीनाक्षी केकरे, डॉ. एके गर्ग, डॉ. आरआर बारले, डॉ. रतन तिवारी, डॉ. मंजूषा, डॉ. सुनील नेमा, डॉ. अनुज गुप्ता, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. शुभम अग्रवाल एवं डॉ. अपूर्व वर्मा को शामिल किया गया है।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आगामी कार्यकाल में ईएनटी (कान, नाक एवं गला रोग) विषयक शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया। इसके अंतर्गत नियमित सेमिनार, कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सी.एम.ई) कार्यक्रमों, क्लिनिकल मीटिंग्स, कार्यशालाओं एवं राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों के लेक्चर्स का आयोजन किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त युवा ईएनटी विशेषज्ञों एवं रेजिडेंट चिकित्सकों के लिए विशेष शैक्षणिक सत्र, केस डिस्कशन, सर्जिकल स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम तथा शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। संगठन द्वारा क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के ईएनटी सम्मेलनों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ जनजागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर एवं श्रवण हानि, साइनस रोग, एलर्जी तथा सिर एवं गर्दन संबंधी रोगों पर जागरूकता अभियान भी आयोजित किए जाएंगे।
सभा के अंत में सभी सदस्यों ने नवगठित टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा संगठन की निरंतर प्रगति के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

#ENT_Surgeons #AOI_ENT #Aditya_Methi












