मोदी बन गए भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत प्रधानमंत्री : साय

मोदी बन गए भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत प्रधानमंत्री : साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत प्रधानमंत्री बन गए हैं। एक्स पर पोस्ट करते हुए श्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

श्री साय ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। देश की जनता से लगातार प्राप्त जनादेश के आधार पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति उनके समर्पित नेतृत्व का प्रमाण है।

आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अंत्योदय का संकल्प साकार हुआ है और भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर पूरे आत्मविश्वास के साथ अग्रसर हुआ है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण से राष्ट्रीय चेतना को नई ऊर्जा मिली, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति ने राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ किया तथा आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई और सशक्त सैन्य अभियानों ने विश्व के समक्ष नए भारत के सामर्थ्य और आत्मविश्वास को स्थापित किया है।

साथ ही, उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज वे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में अग्रणी हैं और उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

#Modi_Becomes_Longest_Serving_PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *