28 दिन में दोबारा गर्भधारण, साथ-साथ पले दोनों भ्रूण, पर ये जुड़वां नहीं

28 दिन में दोबारा गर्भधारण, साथ-साथ पले दोनों भ्रूण, पर ये जुड़वां नहीं

नई दिल्ली। दुनिया में एक महिला ऐसी है जो ‘सुपर फर्टाइल’ है। इस औरत में महज 28 दिनों के अंदर दो बार कंसीव कर लिया और एक ही दिन अपने दोनों बच्‍चों को जन्‍म दिया। सोफी स्‍मॉल को पता भी नहीं था कि उन्‍होंने एक ही महीने में दो बार कंसीव कर लिया है और जब उन्‍होंने दो बेटियों को जन्‍म दिया, तो उन्‍हें लगा कि वो दोनों जुड़वा हैं। यह मामला इंग्‍लैंड के एक शहर का है और सोफी दो बेटियों को जन्‍म देकर काफी खुश हैं।
इस तरह की प्रेग्‍नेंसी को सुपरफेटेशन कहते हैं और ऐसा कुछ पशु प्रजातियों में होता है जिसमें स्‍तनपायी जानवर शामिल हैं। इनमें फीमेल एक एम्ब्रियो से प्रेगनेंट होने के साथ ही दूसरी बार कंसीव कर लेती है। यह रिप्रोडक्टिव फेनोमेनन प्रेग्‍नेंसी की पारंपरिक समझ को चुनौती देता है। आमतौर पर एक बार फर्टिलाइजेशन होने के बाद एम्ब्रियो गर्भाशय के अंदर इंप्‍लांट हो जाता है, हार्मोनल बदलाव होते हैं ताकि अब कोई और एग रिलीज ना हो और दूसरी प्रेग्‍नेंसी ना हो।

हालांकि, सुपरफेटेशन में यह प्रक्रिया बाधित हो जाती है और एक भ्रूण के साथ ही गर्भाशय के अंदर दूसरा भ्रूण इंप्‍लांट हो जाता है, वो भी अलग समय पर। सुपरफेटेशन के पीछे के सटीक कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन इस घटना की व्याख्या करने के लिए कई सिद्धांत हैं। एक संभावना यह भी है कि मादा गर्भवती होने के बावजूद दूसरा अंडा रिलीज करती है और यह अंडा स्‍पर्म के साथ फर्टिलाइज हो जाता है।

सुपरफेटेशन को बहुत ही ज्‍यादा दुर्लभ माना जाता है और मानवों में तो ऐसा बहुत ही कम होता है। इंग्लैंड में यह मामला 2020 में सामने आया था। 30 साल की सोफी ने अगस्‍त 2020 में इन बच्चियों को जन्‍म दिया।  विशेषज्ञों के अनुसार हो सकता है महिला ने दो बच्‍चों को एक ही महीने में लेकिन अलग-अलग समय पर कंसीव किया है और दोनों बच्‍चों का जन्‍म एकसाथ हुआ हो, लेकिन ये बच्‍चे जुड़वा नहीं होते हैं। कुछ मायनों में ये प्रेग्‍नेंसी ट्विन प्रेग्‍नेंसी की तरह ही होती है जिसमें दो जुड़वा बच्‍चे एक ही गर्भ के अंदर रहते हैं और उनका जन्‍म भी एक ही समय पर होता है। हालांकि, इन बच्‍चों की जेस्‍टेशनल उम्र अलग हो सकती है। सुपरफेटेशन प्रेग्‍नेंसी में कोई खास या अलग लक्षण नहीं दिखते हैं और यह यह आम गर्भावस्‍था की तरह ही होती है।

#Superfetation_Twins

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *