MBBS, BAMS, नर्सिंग सहित अन्य उम्मीदवारों के लिए रोजगार मेला
दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग एवं जिला रोजगार स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जिला-दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार 10.07.2026 को हेमचंद यादवविश्वविद्यालय, पोटिया, जिला-दुर्ग, में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। उक्त रोजगार मेला हेतु कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आई.टी.आई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग स्नातक, एमबीबीएस, बीएएमएस, नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम डिप्लोमा, पैरामेडिकल एवं अन्य योग्यताधारी आवेदकों के कुल 14 नियोजकों से 1317 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी रिक्तियां प्राप्त हो चुकी हैं जो 08.07.2026 तक बढ़ सकती है एवं जिसकी जानकारी हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक रोजगार विभाग के वेबसाईट एवं छ.ग. रोजगार एप के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
#rozgar_mela #placement_camp












