डाइट में प्रोटीन बढ़ाने के सााथ ही इन बातों का भी रखें ध्यान, होगा फायदा
प्रोटीन सिर्फ मसल्स बनाने के लिए नहीं, बल्कि मेटाबॉलिज्म तेज करने और भूख को कंट्रोल करने के लिए भी जरूरी है। रोजाना 50 से 60 ग्राम प्रोटीन का सेवन काफी अच्छा माना जाता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और स्नैक्स खाने की आदत छूट जाती है। इससे आप फालतू कैलोरी लेने से बच जाते हैं और वजन कम करना आसान हो जाता है। प्रोटीन पचने में समय लेता है जिससे शरीर बॉडी ज्यादा कैलोरी बर्न करती है।
मसल्स को रिपेयर करने में प्रोटीन का बड़ा रोल होता है। वर्कआउट के बाद अगर आप शरीर को सही पोषण देते हैं तो मसल्स टोन होने लगते हैं। अगर प्रोटीन की सही मात्रा ली जाए तो एनर्जी का लेवल मेंटेन रहता है। स्किन और बालों की क्वालिटी में भी काफी सुधार देखने को मिलता है क्योंकि ये दोनों चीजें भी प्रोटीन से ही बनी होती हैं।
अगर आप अपनी डेली डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके आसानी से प्रोटीन का अपना टारगेट पूरा कर सकते हैं। दालें, पनीर, सोयाबीन, अंडे, चिकन या फिर दूध और दही जैसी चीजें काफी मदद करती हैं। लंच या डिनर में एक कटोरी दाल या पनीर लेने से प्रोटीन की कमी पूरी हो जाती है। अगर आप वर्कआउट करते हैं, तो अपनी मील का टाइमिंग भी सेट रखें। ध्यान रखें कि प्रोटीन के साथ फाइबर का भी ध्यान रखें ताकि डाइजेशन ठीक रहे।
प्रोटीन लेना अच्छी बात है लेकिन इसे बहुत ज्यादा लेने से बचना चाहिए। बिना सोचे-समझे प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने से यह किडनी पर दबाव डाल सकता है। बेहतर होगा कि आप नेचुरल सोर्स से ही प्रोटीन लें। पानी खूब पिएं क्योंकि ज्यादा प्रोटीन लेने पर शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी हो जाता है। कोई हेल्थ इशू है तो कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले एक बार एक्सपर्ट से बात जरूर कर लें, अपनी बॉडी की जरूरत को समझें और धीरे-धीरे डाइट में बदलाव करें।
#Protein_Diet #Metabolism #Kidney_Health












