श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में साक्षरता दिवस पर विविध कार्यक्रम

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में साक्षरता दिवस पर विविध कार्यक्रम

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के लियो क्लब समर्पण व लायंस क्लब भिलाई पिनेकल के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में लायंस क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा संचालित प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें 2 मिनट के अंदर अक्षरों को मिलाकर शब्द बनाने थे तथा दूसरी प्रतियोगिता द्रुत पठन क्षमता को पहचानने के लिए प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें चेट्स स्कोप के माध्यम से शब्द दिखाए जा रहे थे जिन्हें महिलाओं को तुरंत पढ़ कर शब्द बताना था ।

इन दोनों प्रतियोगिताओं में बड़े उत्साह के साथ महिलाओं ने अपनी प्रतिभागिता दी । विजयी प्रतिभागियों को लायंस क्लब पिनेकल के द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा महाविद्यालय के लियो क्लब समर्पण द्वारा प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की सभी महिलाओं को शिक्षाप्रद कहानी संग्रह भेंट किया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा ने प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की शिक्षिका श्रीमती पद्मिनी द्वारा किए जा रहे भागीरथी कार्य की,उनकी लगन, मेहनत व धैर्य के सराहना की जिनकी वजह से यह महिलाएं उल्लास कार्यक्रम के तहत आयोजित महा परीक्षा में सम्मिलित हो अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो पाई।
उक्त कार्यक्रम में लियो क्लब के सदस्य गुरप्रीत, मंताशा व रुचिता ने प्रौढ़ शिक्षा केंद्र के लिए शिक्षिका पद्मिनी को रामायण पुस्तिका भेट की जिसमें रामायण से संबंधित छोटे-छोटे कई प्रसंग है।रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि जीवन जीने का एक संपूर्ण मार्गदर्शक है। इसमें दिखाया गया है कि विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी एक व्यक्ति को अपने धर्म, मर्यादा और कर्तव्यों का पालन कैसे करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में ला शालिनी सोनी ,ला सुब्रता नागपाल ,ला सुषमा दुबे व अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा ।

#SSMV #Literacy_Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *