सेवा संकल्प : अंबागढ़ चौकी में 61 लोगों ने किया रक्तदान, अंगदान का संकल्प

सेवा संकल्प : अंबागढ़ चौकी में 61 लोगों ने किया रक्तदान, अंगदान का संकल्प

रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़ चौकी में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाते हुए रक्तदान, अंगदान तथा स्वास्थ्य जांच जैसी जनहितकारी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की।

शिविर में कुल 61 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन एवं सम्मान स्वरूप उन्हें हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम एवं जनप्रतिनिधि श्री दिलीप वर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

इसी क्रम में 5 व्यक्तियों ने अंगदान हेतु संकल्प-पत्र भरकर अंगदान का संकल्प लिया। अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और इस पुनीत पहल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती सलाम द्वारा सभी अंगदान संकल्पकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शिविर के माध्यम से आमजन को रक्तदान, अंगदान, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आयुष्मान कार्ड के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ ही अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी संदेश दिया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़ चौकी में आयोजित यह शिविर सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वही शिविर में लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने रक्तदान, अंगदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति बढ़ती जनभागीदारी को प्रदर्शित किया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं का भी व्यापक लाभ आमजन को मिला। कुल 353 लोगों के रक्तचाप एवं ब्लड शुगर की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 110 आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से हितग्राहियों को अब उपचार संबंधी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

#Seva_Sankalp #Blood_Donation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *