बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, पेशाब की थैली में मिली पथरी

बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, पेशाब की थैली में मिली पथरी

भिलाई। हाइटेक सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल में एक ऐसे बुजुर्ग का इलाज किया गया जो दिल के मरीज थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि उनकी पेशाब की थैली में भी एक बड़ी सी पथरी है जिसके कारण मूत्र अवरुद्ध हो गया है। मरीज को कैथेटर लगाकर उसके ब्लैडर को खाली किया गया।
यूरोलॉजिस्ट डॉ नवीन वैष्णव ने बताया कि शरीर के किसी भी अंग पर दबाव पड़ने का असर शरीर के अन्य अंगों पर ही कमोबेश पड़ता है। पेशाब के बहाव में रुकावट आने के कारण पेशाब उलटी दिशा में (किडनी की तरफ) दबाव बनाने लगता है जिसके कारण किडनी में सूजन आ सकती है। लंबे समय तक यह स्थिति बने रहने पर किडनी को नुकसान हो सकता है। इसलिए इसका तत्काल इलाज जरूरी हो जाता है।
डॉ वैष्णव ने बताया कि मरीज के मूत्राशय में लगभग 5 सेंटीमीटर की पथरी थी। इसे तत्काल (लगभग 30 मिनट) में निकाल दिया गया। अब मरीज की स्थिति बेहतर है तथा हृदय रोग के लिए उनका इलाज जारी है।

#Hitek_Superspeciality_Hospital #Urology #Bladder_Stone

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *