केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को दिया राजकीय सम्मान
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों एवं संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण पुरस्कारों से सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस समारोह में साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल, कृषि, समाजसेवा, जनजातीय उत्थान, महिला सशक्तिकरण, सहकारिता, श्रम, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया गया।
राज्य अलंकरण समारोह छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों के सम्मान का महत्वपूर्ण अवसर बना। इन पुरस्कारों के माध्यम से राज्य की लोककला, संस्कृति, साहित्य, सामाजिक समरसता, जनजातीय परंपराओं और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को प्रतिष्ठित पहचान मिली। इन सभी संस्थाओं और विभूतियों का छत्तीसगढ़ के उत्थान में योगदान है।
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर आयोजित राज्य अलंकरण समारोह ने प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही नई पीढ़ी को समाज और राज्य के विकास में रचनात्मक योगदान देने की प्रेरणा दी।
राज्य अलंकरण से सम्मानित विभूतियां एवं संस्थाएं
शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान : श्री डुमन लाल ध्रुव
यति यतनलाल सम्मान : विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी, दुर्ग
गुण्डाधूर सम्मान : सुश्री संजू देवी, कोरबा
मिनीमाता सम्मान : सुश्री लता नेताम, गरियाबंद
गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान : श्री सुखचंद भास्कर, कबीरधाम
ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार : श्री धनसिंह बघेल, चित्रकोट
हबीब तनवीर सम्मान : डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर, रायपुर
महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान : श्री टोमन कुमार बालोद
पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान : तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान, नेहरू नगर, बिलासपुर
पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान : डॉ. बिहारीलाल साहू, रायगढ़
चक्रधर सम्मान : डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति, रायपुर
दाऊ मंदराजी सम्मान : श्रीमती रेखा जलक्षत्री रायपुर
डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार : श्री पुन्नीदास भट्ट, कबीरधाम
महाराजा अग्रसेन सम्मान : श्री बाबूलाल अग्रवाल, रायगढ़
चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार : श्री प्रमोद कुमार साहू, रायपुर
चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (इलेक्ट्रॉनिक): श्री बरुण सखाजी, रायपुर
चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (इलेक्ट्रॉनिक): सुश्री रसिका पांडेय
मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार : श्री शिशिर रॉय चौधरी, रायपुर
धन्वन्तरि सम्मान (आयुर्वेद) : डॉ. दिनेश कुमार नाग, धमतरी
श्रीमती बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार : श्री प्रदीप कुमार सोनी, बालोद
राजेश्री महंत वैष्णवदास जी महाराज संस्कृत भाषा पुरस्कार : डॉ. बहुरन सिंह पटेल, रायपुर
डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा पुरस्कार : श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर
स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार : अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड
पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान : उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश कुमार ध्रुव, रायपुर,
छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान : श्रीमती दीपाली सरावगी, दंतेवाड़ा
किशोर साहू सम्मान : श्री सैयद ताहिर अली (करन खान) रायपुर
लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान : श्रीमती साधना यादव, दुर्ग
देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार : श्री सी.एल. रात्रे, आरंग, रायपुर
खुमान साव सम्मान : श्री चंद्रभूषण वर्मा, रायपुर
लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार : श्री दुर्गा प्रसाद पारकार, दुर्ग
किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण : श्री मोहन सुंदरानी, रायपुर
बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान : श्री कौस्तुभ शुक्ला एवं श्री हेमन्त कुमार मिश्र
माता बहादुर कलारिन सम्मान : श्रीमती बुलबुल बैदया, कांकेर
पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान : श्री अनंत विजय, गाजियाबाद,
डॉ. तीजऩ बाई सम्मान (पंडवानी) : श्री चेतन लाल देवांगन, पाहंदा, दुर्ग
चेंदरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार : श्री सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय ‘सन्नीÓ, कबीरधाम
संत रविदास सम्मान : श्री जगदीश प्रसाद देशमुख, बालोद
#Chhattisgarh_State_Awards #Home_Minister_Amit_Shah












