उड़ गया अफ्रीकन तोता, सदमे में जेसिका ने घोषित किया एक लाख का इनाम

उड़ गया अफ्रीकन तोता, सदमे में जेसिका ने घोषित किया एक लाख का इनाम

अहमदाबाद/वडोदरा। शहर के पॉश इलाके सेवासी में रहने वाली एक महिला ने अफ्रीकन ग्रे पैरट (तोते) के उड़ जाने के बाद खाना छोड़ दिया है। महिला का रो-रो कर बुरा हाल है। महिला ने अफ्रीकन ग्रे पैरट को अपने बेटे की तरह पाला था। उसका नाम ‘लड्डू’ रखा था। महिला ने तोते की सूचना देने या फिर ‘लड्डू’ को सुरक्षित लौटाने वाले को 1 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

NBT ने खबर दी है कि सेवासी रोड के इस्कॉन हाइट्स में रहने वाली जेसिका पिछले साल जुलाई में मुंबई से एक अफ्रीकन ग्रे पैरट (तोता) को लेकर आई थीं। जिसे परिवार ने बहुत प्यार से पाला था। वह चार दिन पहले लापता हो गया। इसके बाद से जेसिका न सिर्फ उदास हैं, बल्कि वह हर किसी से तोते को सुरक्षित लाने की गुहार लगा रही है। खाली पिंजरे को देखकर जेसिका न सिर्फ रो रही है बल्कि सही से खाना भी नहीं खा रही है।

शालिन पारेख और जेसिका पारेख ने अफ्रीकन ग्रे पैरट के ‘पेट पेरेंट्स’ हैं। जेसिका पारेख के लिए लड्डू सिर्फ एक तोता नहीं था, बल्कि उनकी आंखों का तारा है। वह उसे वह अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करती हैं। लड्डू की देखभाल जेसिका ने प्राइवेट स्कूल में अपनी टीचर की नौकरी तक छोड़ दी थी। वह उसकी देखभाल बिल्कुल वैसे ही करती थीं, जैसे अपने बेटे की करती हैं। ‘लड्डू’ के उड़ जाने के बाद अब जेसिका की आंखों में आंसू हैं। जेसिका की मांग है कि मेरे बेटे को वापस ले आओ। मेरे लड्डू को वापस ले आओ। महिला ने तोते की सूचना देने वाले व्यक्ति को 100000 रुपये देने का ऐलान किया है।

#African_Grey_Parrot #Pet_Love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *