राज्यपाल को IIMUN के यूथ कनेक्ट के मुख्य आतिथ्य का आमंत्रण

राज्यपाल को IIMUN के यूथ कनेक्ट के मुख्य आतिथ्य का आमंत्रण

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से भारत के युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए कार्यरत संस्था इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) की चार्ज डी अफेयर्स सुश्री अंबर फातिमा ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को आगामी माह बिलासपुर में प्रस्तावित यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में बतौर मुख्य तिथि आमंत्रित किया। मुलाकात के दौरान यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के साथ-साथ युवाओं और शैक्षणिक मंचों के माध्यम से सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर भी बात हुई।

#IIMUN #Youth_Connect #Governor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *